Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘उसकी तुलना संजू से’….Suryakumar Yadav के समर्थन में कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav: क्रिकेट गलियारों में इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझे सूर्यकुमार यादव की चर्चा तेज है। कोई सूर्या को वनडे टीम से बाहर करने की मांग कर रहा है तो कोई उनके समर्थन में भी है। गौतम गंभीर के बाद अब टीम इंडिया को पहला विश्वकप जिताने वाले कपिल देव भी सूर्या के सपोर्ट में आए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को वनडे टीम में जगह देने की मांग से कपिल देव इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव की तुलना संजू सैमसन से करना सही नहीं है। आपको बता दें कि सूर्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में शून्य पर ही आउट हुए। पहली क्रीज पर आए और तीनों मैचों में पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद से ही वह आलोचकों के निशाने पर हैं।

सूर्या के समर्थन में क्या बोले कपिल देव?

सूर्या का समर्थन करते हुए कपिल देव ने कहा कि ‘एक क्रिकेटर जिसने अच्छा खेला है उसे हमेशा ज्यादा मौके मिलेंगे। सूर्यकुमार यादव की तुलना संजू सैमसन से मत कीजिए। ये सही नहीं है। अगर संजू सैमसन बुरे फॉर्म में होते हैं तब आप किसी दूसरे के बारे में बात करने लगते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

एबीपी न्यूज पर बातचीत के दौरान कपिल देव ने आगे कहा कि ‘अगर टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला कर लिया है कि सूर्या को ज्यादा मौके मिलेंगे तो फिर उन्हें मिलने चाहिए। लोग भले ही इस बारे में बात करेंगे और अपनी राय देंगे लेकिन आखिर में ये मैनेजमेंट का फैसला है।’

टी20 में हिट, वनडे में फ्लॉप हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। पिछले एक साल में उन्होंने टी20 में धमाल मचाया और साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि वह वनडे में खुद को साबित नहीं कर सके। सूर्यकुमार का वनडे करियर अभी तक साधारण है। उन्होंने 23 मुकाबलों में 24.06 की औसत से 433 रन बनाये हैं। वहीं टी20 में इस खिलाड़ी ने 48 मैच खेले और 1675 रन बना डाले।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now