Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वाह क्या छक्का है…Sam Heazlett ने खड़े-खड़े ठोक डाला पावरफुल छक्का

New Project42

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2023 का आज फाइनल मुकाबला है। इस महामुकाबले में पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिसबेन हीट की टीमें आमने-सामने हैं। इस बार खिताब पर कब्जा करने के लिए दोनों टीमें दम दिखा रही हैं। फाइनल मैच पर्थ में खेला जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बिग बैश लीग 2023 के फाइनल मैच में ब्रिसबेन हीट ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज Sam Heazlett ने 30 गेंद में 34 रनों की धीमी पारी खेली, लेकिन अपनी इस पारी में उन्होंने एक तूफानी छक्का लगाया, जिस पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं।

Sam Heazlett ने Aaron Hardie की गेंद पर लगाया तूफानी छक्का

दरअसल, पहली पारी के नौवें ओवर में Aaron Hardie अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करने आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज ने प्रहार किया और स्क्वायर लेग के ऊपर से तूफानी छक्का ठोक डाला। जिस वक्त Sam Heazlett ने यह शॉट्स खेला, उस वक्त वह 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अगर मैच की बात करें तो ब्रिस्बेन हीट ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं। अब यह मैच जीतने के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स को 176 रन बनाने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पर्थ स्कॉर्चर्स (प्लेइंग इलेवन): स्टीफन एस्किनाज़ी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर (सी), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू केली

ब्रिस्बेन हीट (प्लेइंग इलेवन): सैम हेजलेट, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम हैन, जिमी पीरसन (कप्तान/कप्तान), मैक्स ब्रायंट, माइकल नेसर, जेम्स बाजले, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now