Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वनडे में कंगारुओं से भिड़ेगी रोहित की सेना, जानें कब और कहां होंगे मैच

IND Vs AUS ODI Schedule Rohit Sharma Steve Smith

IND vs AUS ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो गई है। इसमें भारतीय टीम ने 2-1 से विजय प्राप्त की है। इसके बाद अभ इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ये श्रृंखला बेहद ही रोमांचक होने वाली है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी ऐसे में मुकाबला दमदार होगा।

17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे सीरीज का आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में पहली बार इंजरी के बाद रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है, जबकि जयदेव उनादकट को लंबे वक्त बात वनडे टीम में जगह मिली है।

इसे भी पढ़ें:  ‘बाबर आजम छोड़ दें कप्तानी…’, पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने बताए 2 दावेदार

और पढ़िए –

IND vs AUS ODI Series Schedule: ये है सीरीज का शेड्यूल

3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, दूसरा मुकाबला 19 मार्च को विशाखापट्नम में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें:  तीसरे टी20 में इस विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री कराएंगे हार्दिक?

IND vs AUS 1st ODI: 17 मार्च – वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई

IND vs AUS 2nd ODI: 19 मार्च – वाई एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम

IND vs AUS 3rd ODI: 22 मार्च, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

और पढ़िए –

ये हैं दोनों टीमों के स्कवॉड

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया टीम – पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी तक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं हमारे क्रिकेटर्स

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now