Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वनडे सीरीज से पहले मुंबई की गलियों में दिखे डेविड वॉर्नर, यूं खेला गली क्रिकेट, देखें वीडियो

David Warner Gully Cricket1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो गई है। अब 17 मार्च से दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा। इसके लिए कई क्रिकेटर मुंबई पहुंच चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर का एक वीडियो सामने आया है। इस बार वह मुंबई की सड़कों पर युवाओं के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वॉर्नर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर भारत को लेकर कई पोस्ट शेयर करते हैं।

मुंबई में युवाओं के साथ गली क्रिकेट

डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हिट करने के लिए एक शांत सड़क मिली। छोटी सी क्लिप में टी-शर्ट, शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहने डेविड वार्नर को मुंबई में युवाओं के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है। नाले के ऊपर बने टैंक के ढक्कन पर वॉर्नर बल्ले ठोकते हैं इसके बाद शॉट लगाते हैं। गली में खेले गए इस अनोखे क्रिकेट को देख फैंस खुश हो गए। इससे पहले वॉर्नर ने मुंबई में टैक्सी ड्राइवर के साथ फोटो शेयर की थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

2.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

कुछ घंटों पहले ही शेयर किए गए वीडियो को 2.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना प्यार जताया है। एक यूजर ने कमेंट किया- इतना विनम्र व्यक्ति। वहीं एक ने कहा- “ये आदमी…और दिल का इमोटिकॉन लगाया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ” गली क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तुलना में अधिक कठिन है।”

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now