Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश का बड़ा धमाका, 13.1 ओवर में मैच जीतकर रच दिया इतिहास

BAN Vs IRE

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने बड़ा धमाका कर दिया है। आयरलैंड के खिलाफ गुरुवार को सिलहट में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने महज 13.1 ओवर में ही 102 रन का टार्गेट अचीव कर लिया। खास बात यह है कि उन्होंने 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। इसी के साथ बांग्लादेश ने वनडे क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।

पहली बार 10 विकेट से हासिल की जीत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बांग्लादेश की टीम ने पहली बार 10 विकेट से जीत हासिल की है। इससे पहले टीम ने 5 बार 9 विकेट से जीत हासिल की थी, लेकिन गुरुवार को बड़ी जीत हासिल कर उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम वनडे में 10 विकेट से सबसे कम ओवर में जीत हासिल करने वाली दुनिया की 10वीं टीम बन गई। इससे पहले बांग्लादेश की बड़ी जीत केन्या के खिलाफ 2006 में आई थी। टीम ने 23.5 ओवर में एक विकेट खोकर 162 रनों का टार्गेट अचीव किया था।

हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी से चटकाए 5 विकेट

आयरलैंड के खिलाफ मैच में बांग्लादेश ने उसे 101 रनों पर ढेर कर दिया। बांग्लादेश के 23 साल के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटका डाले। हसन के अलावा तस्कीन अहमद ने 3 और इबादत हुसैन ने 2 विकेट चटकाकर आयरलैंड की बखिया उधेड़ दी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमीम इकबाल ने नाबाद 41 और लिटन दास ने नाबाद 50 रन ठोक टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीत ली।

सबसे कम ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली टीमें

  • न्यूजीलैंड 6 ओवर
  • न्यूजीलैंड 8 ओवर
  • न्यूजीलैंड 8.2 ओवर
  • ऑस्ट्रेलिया 11 ओवर
  • भारत 11.3 ओवर
  • श्रीलंका 11.5 ओवर
  • साउथ अफ्रीका 12 ओवर
  • इंग्लैंड 12.1 ओवर
  • ऑस्ट्रेलिया 12.2 ओवर
  • बांग्लादेश 13.1 ओवर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now