Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वर्ल्ड कप से महज 2 कदम दूर ये टीमें, क्वालीफायर प्ले-ऑफ में होगा मुकाबला

ODI World Cup Qualifier Play Off

नई दिल्ली: इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इससे पहले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में छह टीमें शामिल हो गई हैं। ये टीमें 26 मार्च से क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर प्ले-ऑफ में भिड़ेंगी।

नामीबिया में होगा क्वालीफायर प्ले-ऑफ का आयोजन 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्वालीफायर प्ले-ऑफ का आयोजन नामीबिया में किया जा रहा है। जिसमें नामीबिया के साथ राउंड-रॉबिन सीरीज के लिए कनाडा, जर्सी, पापुआ न्यू गिनी, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम शामिल होंगी। क्वालीफायर प्ले-ऑफ में प्रत्येक मैच को ओडीआई दर्जा प्राप्त होगा। चैलेंज लीग पाथवे (कनाडा और जर्सी) से आने वाली टीमें इस चक्र में पहली बार ‘वनडे’ खेलेंगी। प्रत्येक टीम 26 मार्च और 5 अप्रैल के बीच पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी, जिसमें शीर्ष दो फाइनल में क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए आगे बढ़ेंगी। क्वालीफायर प्ले-ऑफ में प्रतिस्पर्धा करने वाली छह टीमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में जगह बनाने से महज दो कदम दूर हैं।

क्वालिफायर खेलने वाली शीर्ष 2 टीमें मारेंगी वर्ल्ड कप में एंट्री

क्वालीफायर प्ले-ऑफ में शीर्ष दो टीमें जिम्बाब्वे में 18 जून से 9 जुलाई तक होने वाले क्वालीफायर में आठ अन्य टीमों के साथ शामिल होंगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें क्रिकेट विश्व कप 2023 में अंतिम स्थान में जगह बनाएंगी।

ये हैं क्वालिफाई करने वाली सात टीमें

वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया पहले ही इसके लिए क्वालिफाई कर चुकी है। भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। आठवें स्थान के लिए वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच टक्कर चल रही है। पिछले संस्करण की तरह 2023 विश्व कप में कुल दस टीमें होंगी।

क्वालीफायर प्ले-ऑफ शेड्यूल

– नामीबिया बनाम यूएसए, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड

– यूएई बनाम पीएनजी, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– जर्सी बनाम कनाडा, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

– कनाडा बनाम यूएसए, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– पीएनजी बनाम नामीबिया, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

– नामीबिया बनाम जर्सी, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– यूएसए बनाम यूएई, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

– यूएई बनाम कनाडा, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– पीएनजी बनाम जर्सी, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

– पीएनजी बनाम यूएसए, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– नामीबिया बनाम यूएई, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

– कनाडा बनाम नामीबिया, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– यूएसए बनाम जर्सी, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

– जर्सी बनाम यूएई, सुबह 9:30 बजे, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड
– कनाडा बनाम पीएनजी, सुबह 9:30 बजे, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now