Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli और बाबर आजम में कौन है बेस्ट ? दिग्गज क्रिकेटर ने दे दिया सटीक जवाब

Virat Kohli Babar Azam

Virat Kohli vs Babar Azam: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली दुनिया के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं और इसी के चलते कई खिलाड़ियों की उनसे हमेशा तुलना की जाती रही है। इन सभी में सबसे बड़ा नाम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है जिन्होंने जबसे नए नए रिकॉर्ड बनाने शुरू किए हैं कई पाकिस्तानी खिलाड़ी और एक्सपर्ट्स द्वारा उनकी कोहली से तुलना की जाती है और पाकिस्तानी फैंस का तो ये तक मानना है कि बाबर कोहली से बेहतर है। इसी मामले पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी राय रखी है।

Babar Azam vs Virat Kohli: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिया सटीक जवाब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम की तुलना कोई नई बात नहीं है। मौजूदा समय ही नहीं बल्कि इन दोनों को सर्वकालिक बेस्ट बल्लेबाजों में भी शामिल किया जाने लगा है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दोनों की तुलना करते हुए एकदम सटीक जवाब दिया है। अजहर ने माना कि किसी भी दो क्रिकेटर के बीच तुलना करना बहुत मुश्किल होता है।

अजहर ने कहा, ‘मेरे लिए किसी भी दो क्रिकेटरों की तुलना करना हमेशा से मुश्किल रहा है, लेकिन यहां ये दोनों एकदम अलग खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर आप देखेंगे कोहली कुछ बेहतर खिलाड़ी हैं।’ वैसे दोनों क्रिकेटरों में तुलना करना सच में काफी मुश्किल है। विराट कोहली 2008 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि बाबर आजम ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज 2015 में किया था।

विराट और बाबर में तुलना जैसा कुछ नहीं है- मिस्बाह उल हक

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने भी इस पर अपना पक्ष रखा था और कहा था कि -विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिए। कोहली अपने करियर की पिक पर हैं वहीं बाबर ने अभी शुरू ही किया है। हां माना की बाबर क्लास प्लेयर है लेकिन फिलहाल कोहली के पास अनुभव मौजूद है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now