Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli के पास Sachin Tendulkar को पछाड़कर इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन

Published on: 8 February 2023
IND Vs AUS Virat Kohli Test Record Vs Australia

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नागपुर के स्टेडियम में किया जाएगा। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। ये मैच भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर वे इस मैच में 64 रन बना लेते हैं तो वे इतिहास रच देंगे और दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा देंगे।

सबसे तेजी से 25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे Virat Kohli

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली ने बेहतर तैयारी की है और वे इसमें अपने शतकों का सूखा भी खत्म करना चाहेंगे। इस सीरीज में कोहली की नजर एक विश्व रिकॉर्ड पर भी होगी। दरअसल विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 546 इनिंग में 24936 रन हो गए हैं और वे 25 हजार के आंकड़े से केवल 64 रन दूर हैं। कोहली अगर ऐसा कर लेते हैं तो वे सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे वहीं सबसे तेजी से बनाने वाले खिलाड़ी भी।

दिग्गजों ने 24 हजार रन बनाने में ली थी जितनी पारियां, कोहली उससे कम में बना लेंगे 25 हजार रन

विराट कोहली अगर इस मैच में 64 रन बनाकर 25000 रनों के आंकड़े पर पहुंच जाते हैं तो वे ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली इससे पहले 24 हजार रन बनाने वाले भी सबसे तेज खिलाड़ी थे। 25 हजार रन बनाने वाली लिस्ट में शामिल सचिन तेंदुलकर ने 24 हजार रन बनाने में 543 पारियां ली थी। रिकी पोंटिंग ने 563 पारियां ली थी। जैक कैलिस ने 573 पारियां ली थी और कुमार संगाकारा ने 591 पारियां ली थी। वहीं कोहली ने ये उपलब्धि सिर्फ 522 पारियों में हासिल कर ली थी। अगर कोहली इस मैच में 25 हजार रन बना लेते हैं तो वे इसे सिर्फ 547 पारियों में हासिल कर लेंगे। जबकि सचिन को छोड़ दिया जाए तो बाकि दिग्गजों ने इतनी पारियों में 24 हजार रन तक नहीं पूरे किए थे। ऐसे में कोहली सबको पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा तेजी से इसे हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Most Runs in International Cricket: इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

1.सचिन तेंदुलकर – 34357 रन

2. कुमार संगकारा- 28016 रन

3.रिकी पोंटिंग – 27483 रन

4. महेला जयवर्धने – 25957 रन

5. जैक कालिस – 25534 रन

6. विराट कोहली – 24936 रन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now