Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘Virat Kohli से भी ज्यादा शतक लगाएंगे बाबर आजम’ शोएब अख्तर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Virat Kohli Babar Azam

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार नए नए कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बार मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके गेम के प्रति लगाव और खेलने के तरीके के चलते कई बार भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली से चर्चा की जाती है।

पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि वे कोहली से भी ज्यादा शानदार हैं, हालांकि बाबर का विचार इसके उलट है। विराट और बाबर में बेस्ट को लेकर हो रही चर्चा के बीच पाकिस्तान के पू्र्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक विस्फोटक बयान दिया है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के मुताबिक बाबर आजम करियर के अंत तक विराट कोहली से भी ज्यादा शतक लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  'Virat Kohli जड़ेंगे दो शतक' बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

शोएब अख्तर ने कही ये बात

शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्स यारी से बातचीत में कहा कि बाबर आजम टी20 में अपना स्ट्राइक रेट बेहतर कर रहे हैं और वह कोहली के शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘विराट कोहली भगवान है, बाबर आजम अपने टी20 स्ट्राइक रेट पर काम कर रहा है और वह अपने करियर के आखिर तक विराट कोहली से ज्यादा शतक लगाएगा।’

इसे भी पढ़ें:  ‘दबाव नहीं झेल सके युवराज सिंह…,’ श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इससे पहले शोएब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी की थी और कहा था कि वे सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। अख्तर ने ऐसा करने के लिए कोहली को टी20 छोड़कर टेस्ट में ध्यान देने की सलाह दी थी। अगर शोएब की दोनों भविष्यवाणी सही साबित होती है तो बाबर विश्व में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बाबर आजम के अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28 शतक हैं।

Most Centuries in International Cricket: ये है सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर – 100 शतक

2. विराट कोहली – 75 शतक

इसे भी पढ़ें:  नागपुर में हिट हुए हिटमैन, जडेजा-अक्षर ने बांधा समां, देखें दूसरे दिन के टॉप 5 मोमेंट

3. रिकी पोंटिंग – 71 शतक

4. कुमार संगकारा – 63 शतक

5. जैक्स कैलिस – 62 शतक

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now