Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली और स्मृति मंधाना में है खास कनेक्शन, दोनों अब RCB के लिए खेलेंगे

Virat Kohli Smriti Mandhana Special Connection 18 Number Jersey

WPL Auction 2023: महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की बोली जारी है। फिलहाल अब तक की सबसे बड़ी बोली टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना पर लगी है। उन्हें RCB ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। खास बात यह है कि RCB के लिए विराट कोहली भी खेलते हैं। लेकिन आपको विराट कोहली और स्मृति मंधाना का एक खास कनेक्शन बताने जा रहे हैं।

विराट-मंधाना का खास कनेक्शन 18 नंबर जर्सी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली और स्मृति मंधाना अब आईपीएल में RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलेंगे। दोनों के खास कनेक्शन की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा शुरू हो गई है। यह खास कनेक्शन 18 नंबर की जर्सी है। दरअसल, विराट कोहली भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। जबकि स्मृति मंधाना भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। ऐसे में दोनों का ह यह खास कनेक्शन चर्चा में आ गया है।

मंधाना को RCB ने 3.40 में खरीदा

बता दें कि महिला आईपीएल के लिए सबसे पहली बोली स्मृति मंधाना के लिए ही लगाई गई थी। जो अब तक की सबसे बड़ी बोली भी बनी हुई है। स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह टीम इंडिया शानदार बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लेकिन उन्हें अपने बेस प्राइस से कही ज्यादा पैसा मिला है। जबकि अब महिला आईपीएल में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा।

बनाया जा सकता है कप्तान

खास बात यह है विराट कोहली भी RCB के कप्तान रह चुके हैं। जबकि स्मृति मंधाना को भी RCB पहले सीजन में कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंप सकती हैं। ऐसे में स्मृति मंधाना और विराट कोहली फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि स्मृति मंधाना 3 करोड़ वाले क्लब में शामिल हो चुकी हैं। स्मृति मंधाना ने अपने टी-20 करियर में 112 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2651 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मृति ने 20 अर्धशतकीय पारी खेली है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now