Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली का RCB के लिए नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli Shoots New IPL Promo RCB WATCH VIDEO

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक लगाने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) छाए हुए हैं। टेस्ट सीरीज के बाद विराट अब वनडे सीरीज के लिए व्यस्त होंगे, लेकिन उससे पहले उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

नए अंदाज में विराट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

IPL 2023 के लिए प्रोमो शूट के लिए विराट कोहली का यह वीडियो 33 सेकेंड का है, जिसमें विराट कोहली शूटिंग सेट पर रेड टीशर्ट और ब्लू जीन्स में शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली एक बच्चे से बात करते हुए दिख रहे हैं, जिसने हार्दिक पांड्या का मास्क पहना हुआ है।

विराट कोहली खुद वीडियो बनाते हुए बच्चे से बातचीत कर रहे हैं। विराट का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि जल्द ही यह वीडियो लोगों के देखने को मिलेगा, क्योंकि यह वीडियो एड शूट का है।

 

विराट ने खेली विराट पारी

विराट कोहली ने करीब 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म में शानदार वापसी की है। विराट ने अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। यानि विराट अब फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। फैंस को लंबे समय से टेस्ट में उनकी बड़ी पारी का इंतजार था।

टेस्ट से पहले विराट कोहली वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी शानदार वापसी कर चुके थे। विराट ने दोनों फॉर्मेट में शानदार शतक लगाया था। खास बात यह है कि अब विराट फॉर्म में लौट चुके हैं। इसलिए इस बार का आईपीएल भी विराट कोहली के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में लौट चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now