Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विश्व क्रिकेट में ये तूफानी खिलाड़ी बनेगा अगला ‘Virat और Babar’, पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

New Project6

Harry Brook: विश्व क्रिकेट में इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की टॉप खिलाड़ी हैं। इन दोनों के बीच बेस्ट होने की तुलना अक्सर होती रहती है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राशिद लतीफ़ ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज राशिद लतीफ़ (Rashid Latif) ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है, जो विश्व क्रिकेट में अगला विराट कोहली या फिर बाबर आजम बन सकता है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पर इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक को लेकर ये बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने हैरी ब्रूक को विश्व क्रिकेट का अगला बाबर आजम और विराट कोहली बताया है।

राशिद लतीफ ने की हैरी ब्रूक की तारीफ

पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 वनडे खेल चुके राशिद लतीफ ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड के हैरी के पास वो सभी काबिलियत है जिसके दम पर वो आने वाले समय में वैसे ही रूतबा हासिल कर सकते हैं, जैसा इस समय विराट और बाबर का विश्व क्रिकेट में हैं। आप देखें ब्रूक ने हाल के समय में कई बेमिसाल पारियां खेली है।

राशिद लतीफ ने बताई हैरी ब्रूक की काबिलियत

राशिद लतीफ ने हैरी ब्रूक की तारीफ में कहा कि उसके अंदर काफी टैलेंट है, वो रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ब्रूक आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में एक रहे हैं, वर्तमान में वो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में आते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इसी तरह से वो अपने खेल को आगे बढ़ाते रहे तो वो यकीनन विश्व क्रिकेट के अगले कोहली और बाबर होंगे।

ब्रूक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी

आपको बता दें कि हैरी ब्रूक ने हाल में पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में ब्रूक ने 3 शतक लगाए थे। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में कुल 468 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 93.60 का रहा था। इस सीरीज के बाद से ही ये युवा खिलाड़ी चर्चा में है।

आईपीएल में 13 करोड़ 25 लाख में बिके हैं ब्रूक

हैरी ब्रूक पहली बार आईपीएल 2023 खेलेंगे। उन्हें आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 13 करोड़ 25 लाख की रकम में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है।

हैरी ब्रूक का क्रिकेट करियर

अगर हैरी ब्रूक के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक केवल 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 3 शतक लगाने में सफल हो गए हैं। वनडे में 2 मैच में 80 रन और साथ ही 20 टी-20 इंटरनेशनल में 372 रन बनाए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now