Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वुमन प्रीमियर लीग की तैयारियां तेज, गुजरात जायंट्स में विश्व विजेता की एंट्री

WPL Rachael Haynes Gujarat Giants

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग से जुड़ी गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर राचेल हेन्स को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं तुषार अरोठे टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे जबकि भारत के पूर्व स्पिनर नूशिन अल खदीर गेंदबाजी कोच बनेंगे। नूशिन भारत की अंडर 19 टीम के मुख्य कोच भी थे। इस टीम ने पिछले सप्ताह विश्व कप जीता था। वहीं अरोठे भारतीय महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच थे। ये कोच उस स्टाफ में शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज करेंगी, वह टीम की मेंटर हैं।

उनकी कहानियां टीम के लिए एक प्रेरणा होंगी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मिताली राज ने कहा- “राचेल हेन्स, नूशिन अल खदीर, तुषार अरोठे और गावन ट्विनिंग निश्चित रूप से टीम के प्रदर्शन को उच्च स्तर पर ले जाएंगे। उन्होंने न केवल अपनी भूमिकाओं में खुद के लिए एक जगह बनाई है, बल्कि उनकी कहानियां टीम के लिए एक प्रेरणा होंगी। उनकी पूरी ताकत गुजरात जायंट्स को महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगी। इससे कई महत्वाकांक्षी महिला एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी।

छह विश्व चैंपियनशिप जीत चुकी हैं हेन्स

हेन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ छह विश्व चैंपियनशिप जीती हैं और वह 2017-2022 तक टीम की उप-कप्तान थीं। हेन्स को 84 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है। उन्होंने 2018 और 2020 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियनशिप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हेन्स महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए भी खेल चुकी हैं।

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के लिए रोमांच

इस मौके पर हेन्स ने कहा- महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के लिए एक रोमांच है। मिताली राज के साथ काम करना कुछ ऐसा है जिसका मैं इंतजार कर रही हूं। अडानी स्पोर्ट्सलाइन के प्रमुख सत्यम त्रिवेदी ने कहा, महिला प्रीमियर लीग गेम-चेंजर होगी और हम गुजरात जायंट्स के लिए कोचों की एक असाधारण टीम के लिए रोमांचित हैं। मिताली राज, राचेल हेन्स और नूशिन जैसे ट्रेलब्लेज़र निश्चित रूप से टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए मानक ऊंचा रखेंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now