Prajasatta Side Scroll Menu

Womens IPL Auction 2023 Live: मुंबई ने हरमनप्रीत कौर को खरीदा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Womens IPL Auction 2023 Live Harmanpreet Kaur Sold 1.80 Crore

Womens IPL Auction 2023 Live: महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी करोड़पति हो गई हैं। हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। हरमनप्रीत के लिए बोली का लंबा दौर चला, लेकिन आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी।

बनाया जा सकता है कप्तान

खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर फिलहाल टीम इंडिया की कप्तान हैं। ऐसे में जैसे ही उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा, तो इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मुंबई टीम इंडिया की कप्तान को अपनी टीम का कप्तान भी बना सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  T20 World Cup: धर्मशाला में हो सकता है टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच

टीम इंडिया स्टार प्लेयर हरमनप्रीत कौर

बता दें कि हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की स्टार प्लेयर हैं। उन्हें ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाना जाता है। मुंबई ने हरमनप्रीत कौर पर 1.80 करोड़ रुपए का दांव लगाया है। वह पहले सेट के खिलाड़ियों में शामिल थी।

इसे भी पढ़ें:  जेसन रॉय ने शतक लगा मचाया हाहाकार, 230 की स्ट्राइक रेट से की तोड़ फोड़ बैटिंग, देखें VIDEO

हरमनप्रीत कौर का टी-20 करियर

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 147 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2956 रन बनाए हैं। हरमन ने टी-20 में एक शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। हरमन टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाज मानी जाती हैं। ऐसे में अब उनका जलवा महिला आईपीएल में भी देखने को मिलेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now