Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

WU19 T20 World Cup: जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस, देखें Video

Wu19 T20 World Cup Team India Players Dance On Kala Chashma

WU19 T20 World Cup: महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप में शेफाली वर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर पहली बार में ही खिताब जीत लिया। मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने मैदान पर डांस भी किया।

काला चश्मा गाने पर किया डांस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, सम्मान के बाद सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर काला चश्मा गाने पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया की खिलाड़ी डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

टीम इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि आईसीसी ने पहली बार महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप का आयोजन कराया था, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में हरा दिया और पहली बार में ही खिताब पर कब्जा जमा लिया।

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम को 17.1 ओवर में 68 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से पार्श्वी चोपड़ा और तितस साधु ने 2-2 विकेट लिए। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने बचा खुचा काम कर दिया।

वहीं मैच में स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की, भारत की तरफ से सोम्या तिवारी और गोंगडी तृषा ने 24-24 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शेफाली वर्मा ने भी 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 69 रनों का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now