Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

यूएई के साथ हो गई बेईमानी? खिलाड़ियों ने जताई हैरानी, देखें वीडियो

NEP Vs UAE1

नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के तहत गुरुवार को यूएई और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में यूएई की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद उसे 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 310 रन बनाए।

आसिफ अली की ताबड़तोड़ सेंचुरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसमें यूएई के बल्लेबाज आसिफ अली की ताबड़तोड़ सेंचुरी शामिल रही। उन्होंने 42 गेंदों में 4 चौके-11 छक्के ठोक 240 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 101 रन जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने 44 ओवर में 6 विकेट खोकर 269 रन बनाए, लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच को बीच में ही रोकना पड़ गया। इस तरह नेपाल की टीम ने DLS मैथड से 9 रन से जीत हासिल कर ली।

हैरान नजर आए यूएई के खिलाड़ी 

हालांकि इस परिणाम से यूएई के खिलाड़ी हैरान नजर आए। जैसे ही 42 ओवर बाद मैच को आगे न बढ़ाकर नेपाल को विजेता घोषित करने का निर्णय लिया गया, यूएई के खिलाड़ी अंपायर से उलझ गए। वे हैरानी जताते हुए इस परिणाम पर सवाल उठाने लगे। दूसरी ओर दर्शकों को जैसे ही इस जीत का पता चला, हजारों की भीड़ में से नेपाल के फैंस दौड़ते हुए आए और अपने क्रिकेटर्स को गले लगा लिया। इस जीत के बाद इस मैच में ‘बेईमानी’ पर सवाल उठ रहे हैं। त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 50, भीम शार्की ने 67, आरिफ शेख ने 52 और गुलशन झा ने 50 रनों का योगदान दिया।

इस जीत के बाद नेपाल ने जिम्बाब्वे में 2023 क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। नेपाल ने नामीबिया को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में तीसरे स्थान पर जगह बना ली। वे अब ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जगह बनाने के लिए 10 टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हालांकि इस पूरे मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आया है। एक यूजर ने कहा- यूएई के गेंदबाजों ने जानबूझकर गेंदबाजी के लिए ज्यादा समय निकाला। यह अच्छी खेल भावना नहीं है! वे जानते थे कि वे डीएलएस मैथड में आगे थे और टीयू ग्राउंड पर कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में यूएई की जीत का सीन बन सकता था, लेकिन उल्टा हो गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now