Bitcoin Price: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने आज 14 जनवरी को कमाल कर दिखाया। यह $96 हजार का स्तर पार कर दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। इस साल 2026 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन 10% से ज्यादा चढ़ चुका है और निवेशकों को शानदार मुनाफा दे रहा है। फिलहाल यह 3.25% की तेजी के साथ $95,008 पर ट्रेड कर रही है, जबकि दिन में यह 5% से ज्यादा उछलकर $96,011 तक जा पहुंची थी।
पिछले साल 2025 में बिटकॉइन करीब 6% गिर गई थी, लेकिन नए साल में इसने शानदार रिकवरी की है। खासकर अमेरिका के दिसंबर महीने के महंगाई आंकड़े आने के बाद इसकी रफ्तार और तेज हो गई। वहां सालाना महंगाई 2.7% रही, जो नवंबर जितनी ही थी और विशेषज्ञों के अनुमान से मेल खाती थी। कोर महंगाई (खाना-तेल छोड़कर) 2.6% रही, जो अनुमान से थोड़ी कम थी। इन आंकड़ों के आने से मिनटों में बिटकॉइन $1,500 उछल पड़ी।
मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि बिटकॉइन की यह चमक आगे भी बरकरार रहेगी। आर्कटिक डिजिटल के रिसर्च हेड जस्टिन डी’एनेथन ने कहा कि मध्यम अवधि में ‘गोल्ड कैच-अप’ वाली कहानी चलेगी, यानी सोने की तेजी के साथ बिटकॉइन भी बराबरी करने के लिए और ऊपर जाएगा।
सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं, मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 सभी क्रिप्टोकरेंसी आज हरे निशान में हैं और पूरा क्रिप्टो मार्केट उत्साह से भरा है। अगर आपने निवेश किया है तो मुबारक हो, और अगर सोच रहे हैं तो यह रुझान देखकर फैसला लीजिए!
| क्रिप्टो | मौजूदा भाव | 24 घंटे में उतार-चढ़ाव | एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव |
| बिटक्वॉइन (BitCoin) | $95,008.92 | 3.25% | 2.56% |
| एथेरियम (Ethereum) | $3,337.50 | 6.68% | 2.57% |
| टेथर (Tether) | $0.9994 | 0.06% | 0.01% |
| एक्सआरपी (XRP) | $2.15 | 4.46% | (-)5.20% |
| बीएनबी (BNB) | $939.23 | 2.92% | 2.74% |
| सोलाना (Solana) | $144.74 | 3.06% | 4.23% |
| यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) | $0.9997 | 0.00% | 0.00% |
| ट्रॉन (Tron) | $0.3039 | 1.75% | 3.18% |
| डॉगक्वॉइन (DogeCoin) | $0.1484 | 6.92% | 0.13% |
| कार्डानो (Cardano) | $0.4259 | 8.78% | 3.50% |
















