साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Dubai Gold Rate Today: दुबई में सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 10 ग्राम गोल्ड का कितना है कीमत

Dubai Gold Rate Today: दुबई में भी महंगा हो गया सोना, फटाफट देखें नए रेट
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Dubai Gold Rate Today: बीते तीन दिनों से दुबई में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन आज अक्टूबर उस रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। आज यहां सोने के भाव में भारी गिरावट आई है। हाल ही में अमेरिकी सरकार के शटडाउन की संभावनाओं के चलते सोने की मांग में इजाफा देखा गया, क्योंकि निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

Dubai Gold Rate Today
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार सुबह 11:31 बजे 288 रुपए यानी 0.25 प्रतिशत रुपए फिसलकर 116494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 111967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 112813 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 103679 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 104414 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीँ आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 85259 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85803 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 108350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 108950 रुपए था।

इसे भी पढ़ें:  Vodafone Idea Stock Updates : वोडाफोन आइडिया के शेयर में इस डील से 8 % से अधिक का उछाल.!

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15300 रुपए था।

सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.24 फीसदी या 9.09 डॉलर की तेजी के साथ 3,853.7 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 11:35 बजे 47.09 फीसदी या 0.52 डॉलर की तेजी के साथ 1.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बता दें कि दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो दो अक्टूबर को भारतीय रुपए में 112679 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 111290 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा 22 कैरट सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 104290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 103082 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीँ 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 85701 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 84675 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

इसे भी पढ़ें:  Gold Rate Today: आज 28 अगस्त को महंगा हुआ सोना, जानिए बड़े शहरों में क्या है कीमतें..!

दुबई में सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
-हॉलमार्क और शुद्धता (Hallmark & Purity) – हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। आमतौर पर 22 कैरेट या 24 कैरेट सोने का विकल्प मिलता है।
-सोने का वजन (Weight) – वजन सही मापें और बिल में ठीक से दर्ज हो।
-कीमत और कर (Price & Taxes) – दुबई में सोने के भाव कम टैक्स के कारण सस्ते होते हैं, लेकिन वर्तमान मार्केट रेट जानना जरूरी है।
-विश्वसनीय दुकानदार (Trusted Seller) – गोल्ड-सूकर मार्केट या प्रमाणित ज्वेलर्स से ही खरीदारी करें।
-सर्टिफिकेट और बिल (Certificate & Invoice) – खरीदारी के साथ लैब टेस्ट सर्टिफिकेट और बिल जरूर लें।
-बदलाव और रिटर्न नीति (Exchange & Return Policy) – दुकानदार की रिटर्न या एक्सचेंज नीति की जानकारी जरूर लें।
-डिज़ाइन और फिनिशिंग (Design & Finish) – ज्वेलरी का डिज़ाइन और क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए।
-भविष्य में निवेश मूल्य (Investment Value) – अगर निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो सोने की भविष्य की कीमत और मांग का ट्रेंड जान लें।

Join WhatsApp

Join Now