साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Gold Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, चेक करें आज लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 2026: सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, चेक करें आज लेटेस्ट रेट
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने वाला सोना और चांदी अब शादियों का सीजन शुरू होने के बावजूद भारतीय बाजार में इन धातुओं की कीमतें दो हफ्तों से नीचे जा रही हैं।  3 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2620 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 2400 रुपये सस्ता हुआ है। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं…

दिल्ली,मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसे भी पढ़ें:  Gold Rate Today: आज भारत में सोने की कीमत 24K सोना रु 11,143 प्रति ग्राम, जानें क्या है आपके शहर में रेट और बाजार की स्थिति
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 112900 123150
मुंबई 112750 123000
अहमदाबाद 112800 123000
चेन्नई 112750 123000
कोलकाता 112750 123000
हैदराबाद 112750 123000
जयपुर 112900 123150
भोपाल 112800 123000
लखनऊ 112900 123150
चंडीगढ़ 112900 123150

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 3 नवंबर की सुबह चांदी का भाव 151900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 3000 रुपये गिरी है। वीकली बेसिस पर लगातार तीसरे सप्ताह चांदी सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस है। सोने-चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

इसे भी पढ़ें:  जानिए! Bitcoin और क्रिप्टो मार्केट की कीमत में कब आएगा उछाल..

कीमतों में गिरावट के तीन बड़े कारण?
1. अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है- डॉलर इंडेक्स के बढ़ने से ग्लोबल इन्वेस्टर्स गोल्ड-सिल्वर से पैसा निकालकर डॉलर असेट्स में शिफ्ट हो रहे हैं।
2. भू-राजनीतिक तनाव कम होना- इजरायल-गाजा और दूसरे वैश्विक विवादों में फिलहाल तनाव घटा है, जिससे सोने की सेफ हेवन डिमांड कमजोर हुई है।
3. अमेरिकी फेड का सख्त रुख- फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में ढिलाई के मूड में नहीं है। ऊंची ब्याज दरें गोल्ड-सिल्वर को कम आकर्षक बनाती हैं क्योंकि इन पर कोई ब्याज रिटर्न नहीं मिलता।

ऐसे में अगर आप शॉपिंग या निवेश का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और ट्रेंड जरूर जांच लें।

Join WhatsApp

Join Now