Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोना लगातार तीसरे दिन फीका, चांदी 10,100 रुपये टूटी; प्लैटिनम और हल्की ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी

Gold Silver Platinum Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के दबाव के बीच आज 6 मई 2026 को कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। आइए जाने आज का गोल्ड, सिल्वर और प्लैटिनम का मार्केट अपडेट..
Published on: 6 May 2026
Gold Silver Platinum Rate Today India: कीमतों में आई नरमी या उछाल , जानिए सोने-चांदी और प्लैटिनम का ताज़ा रेट Gold Silver Platinum Price Today India:

Gold-Silver-Platinum Price Today: सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतों में आज, 6 मई 2026 को मिली-जुली चाल देखने को मिली। एक ओर जहां सोने की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी और चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कीमती धातुओं में तेजी का रुझान रहा। वहीं, ग्राहकों की बदलती पसंद के चलते ज्वैलरी बाजार में सिर्फ पारंपरिक सोना ही नहीं, बल्कि प्लैटिनम और कम कैरेट वाली ज्वैलरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट
अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है। आज लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम 1,760 रुपये और 22 कैरेट वाला गोल्ड 1,610 रुपये तक सस्ता हो चुका है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,220 रुपये और 22 कैरेट वाला गोल्ड भी 10 रुपये सस्ता होकर 1,36,890 रुपये पर आ गया।

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा, जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगा 1,50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अधिकतर शहरों में 1,11,880 से 1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही।

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,49,220₹1,36,890₹1,12,030
मुंबई₹1,49,170₹1,36,740₹1,11,880
कोलकाता₹1,49,170₹1,36,740₹1,11,880
चेन्नई₹1,50,760₹1,38,190₹1,15,290
बेंगलुरु₹1,49,170₹1,36,740₹1,11,880
हैदराबाद₹1,49,170₹1,36,740₹1,11,880
लखनऊ₹1,49,320₹1,36,890₹1,12,030
पटना₹1,49,220₹1,36,790₹1,11,930
जयपुर₹1,49,320₹1,36,890₹1,12,030
अहमदाबाद₹1,49,220₹1,36,790₹1,11,930

 

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में दो दिनों में बड़ी गिरावट, लेकिन वायदा बाजार में तेजी
चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे ज्यादातर बड़े शहरों में चांदी का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी के साथ 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद दिल्ली में चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 10,100 रुपये की कमी आ चुकी है। हालांकि, दक्षिण भारत के बाजारों, खासकर चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमतें उत्तर भारत की तुलना में ऊंची रहीं और 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रहीं।

दूसरी ओर, घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार में तेजी का माहौल रहा। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,50,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 2.49 प्रतिशत चढ़कर 75.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कमजोर डॉलर और अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेतों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया है।

बुधवार 6 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहरएक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,54,900
मुंबई2,54,900
अहमदाबाद2,54,900
चेन्नई 2,64,900
कोलकाता 2,54,900
केरल 2,64,900
जयपुर2,54,900
भोपाल2,54,900
लखनऊ2,54,900
चंडीगढ़2,54,900

 

Platinum Rate Today: प्लैटिनम और कम कैरेट ज्वैलरी की बढ़ती मांग
बाजार के रुझानों में अब एक नया बदलाव भी देखने को मिल रहा है। महंगाई बढ़ने के साथ ग्राहक अब सिर्फ भारी पारंपरिक सोने की ज्वैलरी पर ही पैसा खर्च नहीं कर रहे, बल्कि स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि 18, 14 और 9 कैरेट की ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इनमें कम कीमत पर आकर्षक और ट्रेंडी डिजाइन उपलब्ध हैं।

ज्वैलरी कारोबारी भी बाजार में हल्के वजन और स्टाइलिश डिजाइनों पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा, प्लैटिनम की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, खासकर युवाओं में इसके सिंपल और मॉडर्न लुक के कारण। आज 6 मई 2026 को देशभर के प्रमुख शहरों में प्लैटिनम की कीमत स्थिर रही और 6,106 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से इसका भाव 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर एक समान रहा, जो दर्शाता है कि मूल्य के मामले में यह एक ठोस निवेश विकल्प के रूप में उभर रहा है।

प्लैटिनम की कीमत – बुधवार 6 मई 2026

शहरप्लैटिनम रेट 1 ग्राम (₹)प्लैटिनम रेट 10 ग्राम (₹)
दिल्ली6,10661,060
मुंबई6,10661,060
अहमदाबाद6,10661,060
चेन्नई6,10661,060
कोलकाता6,10661,060
हैदराबाद6,10661,060
जयपुर6,10661,060
केरल6,10661,060
लखनऊ6,10661,060
बेंगलुरु6,10661,060
 इंदौर6,10661,060
 सूरत6,10661,060
 नागपुर6,10661,060
 रायपुर6,10661,060
Gold Price TodayGold Rate TodayPlatinum Price TodayPlatinum Rate TodaySilver Price TodaySilver Rate Today

Join WhatsApp

Join Now