साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए कीमतें ..!

Gold Price Today Gold Silver Rate, Gold rate today Gold Price Crash: Gold Price Rise Gold Prices: Gold Price Crash: Gold Price Today
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Gold Silver Rate: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज नरमी देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव भी बुधवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद आज फिसल गए। दरअसल, ग्लोबल ट्रेड टेंशन से जुड़ी चिंताओं में कमी आने और निवेशकों की ओर से रिस्क उठाने की क्षमता में बढ़ोतरी की वजह से सोने-चांदी की डिमांड में गिरावट आई है।

आज डोमैस्टिक मार्केट में फ्यूचर और स्पॉट दोनों में गिरावट देखी गई है। हालांकि, डॉलर में कमजोरी ने कुछ सपोर्ट किया है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 99,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,14,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Rate)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 0.43% टूटकर 98,988 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज कर रहा था। वहीं, 5 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.70% की गिरावट के साथ 1,14,821 रुपये प्रति किलोग्राम के कीमत पर ट्रेड कर रही थी।

बुलियन मार्केट का ताजा रेट

वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के डेटा के मुताबिक, गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोना 99,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इसे भी पढ़ें:  Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें 22K और 24K के ताजा भाव"

बीते एक फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना

बता दें कि साल 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। अप्रैल महीने में पहला बार सोना का भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। वहीं, बुधवार, 23 जुलाई को यह 1,02,330 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। दरअसल, दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई का डर और निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद गिरे सोना चांदी (Gold Silver Rate in International market)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,398.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,397.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  14.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,383.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.53 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 39.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानिए मुख्य कारण और भविष्य की उम्मीदें..!

डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों के हैं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच लें।

Join WhatsApp

Join Now