Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट से पसरा सन्नाटा, बस इन 2 में स्टॉकस में देखने को मिली तेजी

Published on: 20 December 2024
Share Market Today: जानिए शेयर बाजार का कैसा रहने वाला है हाल

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में  पूरे हफ्ते की इस भारी गिरावट से बाजार में सन्नाटा पसर गया है। लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार की लाल निशान में क्लोजिंग हुई है। बता दें कि शुक्रवार को निफ्टी और सेंसेक्स लगभग 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं, जबकि गुरुवार को भी 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

हप्ते के आखरी दिन आज यानि शुक्रवार को कारोबार में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1,177 अंक या 1.48% गिरावट के साथ 78,042 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 365 अंक या 1.52% की डाइव के साथ 23,587.50 के लेवल पर क्लोजिंग दी है। वहीं, बैंक निफ्टी भी 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

इन शेयरों में आई गिरावट

शुक्रवार को ट्रेडिंग सेशन में दो को छोड़कर लगभग सभी शेयरों को नुकसान हुआ सबसे ज्यादा Tech Mahindra के शेयरों को नुकसान हुआ है। यह 3.90% की गिरावट के साथ 1,686 के लेवल पर बंद हुए, इसके अलावा IndusInd Bank के शेयर 3.63% भारी गिरावट के साथ 929.45 के लेवल पर क्लोज हुए।

इसके बाद, M&M के शेयर 3.60% कमजोर होकर 2,906 के लेवल पर बंद हुए, जबकि Axis Bank में 3.35% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 1,072 के स्तर पर बंद हुआ, उधर Tata Motors के शेयर 2.69% टूटकर 724.05 के स्तर पर बंद हुए।

टूडे टॉप गेनर्स स्टॉक

हप्ते के आखरी दिन गिरावट के साथ BSE पर लिस्टेड 30 स्टॉक में से आज केवल 2 में तेजी देखने को मिली है। इन सबमे Nestle India के शेयरों ने 0.15% की तेजी के साथ 2,164 के लेवल पर क्लोजिंग दी, जबकि ICICI Bank के शेयर 0.12% की बढ़त के साथ 1,288 के लेवल पर बंद हुए। इसके अलावा बांकी के 27 कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले साल यानी 2025 में केवल दो बार ब्याज दरों में कटौती के संकेत के बाद आईटी और फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है। जिसके चलते शुक्रवार को सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now