Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills
 

Himachal update

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा में कई दल मैदान में है।, लेकिन असल मुकाबला अभी अभी भी कांग्रेस और बीजेपी के ही बीच में है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में सरकार को दोबारा रिपीट करने का रिवाज नहीं है और इसी के चलते कांग्रेस की सत्ता में आने की आशा बनी हुई है। जहां हिमाचल का संकल्प कांग्रेस का विकल्प नारा है, वहीं कि इस बार सरकार नहीं, रिवाज़ बदलेंगे, बीजेपी का नारा है। हालांकि दोनों ही दलों के लिए इस चुनाव में बड़ी चुनौतियां हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के गुजरने के बाद नेतृत्व सुखविंदर ठाकुर और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह में बंटा हुआ है, वीरभद्र के करीबी हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। जहां प्रियंका गांधी की टीम और राजीव शुक्ल कांग्रेस का हिमाचल में संचालन कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्र से सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कमान संभाल रखी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए भी नाक का सवाल है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से हैं और यहां हुई राजनैतिक ऊंच नीच का असर उनके करियर पर पढ़ सकता है, इसलिए गुजरात के चुनाव की तरह हिमाचल प्रदेश भी दोनों पार्टियों के लिए भी ये नाक का सवाल है, लेकिन दोनों पार्टियों की चुनौतियाँ अलग हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्र से सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कमान संभाल रखी है, जहां भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हुए हैं वहीं टिकट बदलाव का भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए भी नाक का सवाल है।बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से हैं और यहां हुई राजनैतिक ऊंच नीच का असर उनके करियर पर पढ़ सकता है, इसलिए गुजरात के चुनाव की तरह हिमाचल प्रदेश भी दोनों पार्टियों के लिए भी ये नाक का सवाल है, लेकिन दोनों पार्टियों की चुनौतियाँ अलग हैं। बीजेपी को नुकसान ओल्ड पेंशन स्कीम और फल उत्पादकों के गुस्से से हो सकता है, राज्य में 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और कांग्रेस ऐलान कर चुकी है कि वो सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर देगी। वहीं फल उत्पादकों को लग रहा है कि गुजरात के बड़े उद्योपतियों के चक्कर में उनको सही दाम नहीं मिल रहे। एक बड़े गुजराती उद्योगपति फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े हैं और ये मामला तूल पकड़ रहा है। उसके ऊपर टीचर भर्ती का मामला भी गर्म है यानी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने स्थानीय मुद्दे गर्म हैं। उनका खुद का कार्यकाल भी बहुत असरदार नहीं रहा है, लेकिन बीजेपी के पास नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे नेता हैं जो चुनाव की लय बदल सकते हैं । हालांकि हिमाचल की सत्ता को प्रभावित करने वाले सवर्ण वोटरों का सवर्ण आंदोलन भी भाजपा की जीत को राह में एक बड़ी चुनौती रहेगा। वहीं कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती ये है कि वो लोगों को यकीन दिलाये कि चुनाव में बीजेपी का विकल्प आम आदमी पार्टी नहीं है, पंजाब में जीत के बाद आप हिमाचल प्रदेश में बहुत सक्रिय है, प्रतिभा सिंह और सुक्खू के बीच तालमेल ठीक नहीं है। इससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। दूसरी बड़ी चुनौती कांग्रेस की यह है कि वो हिमाचल प्रदेश के चुनावों को राष्ट्रीय मुद्दों से कितना दूर रख पाती है। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में दबदबा ठाकुर समाज का रहा है और कम अवसर पर ब्राह्मण ही मुख्यमंत्री रहे हैं, इसलिए दोनों पार्टियों ने फ्रंटलाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है, लेकिन इस बार बीजेपी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष दलित समाज से चुना है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बनेगी विकल्प या BJP बदलेगी रिवाज, जानिए क्यों दोनों दलों के लिए है चुनौती

October 28, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा में कई दल मैदान में है।,....

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी भाजपा

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी भाजपा

October 28, 2022

प्रजासत्ता ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर....

congress

जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शनिवार 29 अक्टूबर को करेगी बड़ा धमाका

October 28, 2022

प्रजासत्ता ब्यूरो। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पारा चरम पर....

fake degree

मानव भारती फर्जी डिग्री मामला : अब तक की जांच में 1,775 डिग्रियां मिलीं सही

October 28, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मानव भारती बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में हाईकोर्ट....

PM Narender Modi

पीएम मोदी पांच-नौ नवंबर तक हिमाचल में करेंगे रैलियां, तैयारियां पूरी

October 28, 2022

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश....

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में गत बुधवार को आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की ईलाज के दौरान शहादत हो गई। शहीद हुए जवान की पहचान राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गांव गौंथ के रहने वाले थे। वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक तारीपोरा सुल्तानपोरा के जंगल में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। जहाँ छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में 52 राष्ट्रीय राइफ्ल का यह जवान गोलियां लगने से घायल हो गया। शहीद अपने पीछे पत्नी नीतू कुमारी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान के पार्थिव शरीर उनके गांव में लाया जायेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देश की रक्षा में तैनात शिमला का सपूत हुआ शहीद

October 27, 2022

शिमला ब्यूरो। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में गत बुधवार को आतंकियो....

हिमाचल में एक फेज में 12 नवंबर को होगा मतदान, इस तारीख को आएंगे नतीजे
कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाते हुए समाज को बांटने का किया प्रयास :- नड्डा

कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाते हुए समाज को बांटने का किया प्रयास :- नड्डा

October 27, 2022

सुभाष गौतम|बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर....

हिमाचल प्रदेश की ईशानी जम्बाल 'माउंट चो ओयू पीक' (Mount Cho Oyu Peak) को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। यह चोटी भारत के पड़ोसी देशों नेपाल (Nepal) और चीन (China) के मध्य स्थित है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची और कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक हिमाचल प्रदेश की ईशानी पहुंच गईं हैं।

माउंट चो ओयू पीक को फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी हिमाचल की बेटी ईशानी

October 26, 2022

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की ईशानी जम्बाल ‘माउंट चो ओयू पीकजेड को फतह....

हिमाचल पुलिस के हैडकॉन्टेबल ने Dream-11 पर जीते 1 करोड़ रुपये

हिमाचल पुलिस के हैडकॉन्टेबल ने Dream-11 पर जीते 1 करोड़ रुपये

October 26, 2022

सुभाष गौतम | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश पुलिस जवान अनिल शर्मा की लॉटरी....

Previous Next