Prajasatta Side Scroll Menu
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पिति घाटी, जिसे ‘लामाओं की भूमि’ भी कहा जाता है, में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान लामाओं से जुड़े और यहां की अनूठी संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने मठों की विभिन्न मांगों को पूरा भी किया। स्पिति घाटी की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पिति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को आगामी जून माह से 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने की घोषणा की और घाटी की बौद्ध भिक्षुणी ‘छोमो’ भी इससे लाभान्वित हांेगी। मुख्यमंत्री ने की-गोम्पा में अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने स्पिति घाटी की छोमो सहित सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का एक बड़ा तोहफा दिया है, जिससे इन महिलाओं में आत्म-सम्मान की भावना और मजबूत होगी। प्रवास के प्रथम दिन सगनम हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने कुंगरी, ढंखर, काजा और की मठों में पूजा-अर्चना की और बौद्ध धर्म की परंपराओं और इतिहास को नजदीक से जाना व समझा। मुख्यमंत्री बनने के बाद स्पिति घाटी के अपने पहले प्रवास में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का लामाओं द्वारा पारंपरिक परिधान भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने घाटी के विभिन्न मठों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कुंगरी गोम्पा को 50 लाख रुपये देने तथा ढंखर गोम्पा के लिए छात्रावास निर्माण और पेयजल योजना की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने की-गोम्पा के ध्यान केंद्र को स्तरोन्नत करने का भी आश्वासन दिया, जिसके लिए सरकार द्वारा समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रवास के दौरान स्पिति घाटी के विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने चिचम में एशिया के सबसे ऊंचे पुल का निरीक्षण भी किया। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने चिचम गांव के लिए पेयजल योजना के निर्माण पर विचार करने का वादा किया। स्पिति घाटी में किसी भी मुख्यमंत्री के सबसे लम्बे प्रवास से स्थानीय लोगों में हर्ष एवं उत्साह साफ दिखा और ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरल व मिलनसार व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित नजर आया। घाटी के मठों के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और घाटी की महिलाओं को पेंशन के रूप में सम्मान राशि की घोषणा की विभिन्न वर्गों ने सराहना की। .0.

स्पिति घाटी की ‘छोमो’ को भी मिलेगा 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ

April 16, 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पिति घाटी, जिसे ‘लामाओं की भूमि’ भी कहा जाता है, में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान लामाओं से जुड़े....

प्रदेश सरकार स्पिति घाटी में सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार स्पिति घाटी में सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील: मुख्यमंत्री

April 15, 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काजा स्थित प्रसिद्ध की-गोम्पा में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर....

4 अष्टधातु मूर्ति समेत 12 मूर्तियां और चांदी-सोने का सामान जलकर राख

किन्नौर में कुलदेव नारायण मंदिर में आग लगने से करोड़ों का नुकसान

April 14, 2023

किन्नौर| किन्नौर जिला की रूपी पंचायत के नालिंग-2 गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहाँ के कुलदेव नारायण मन्दिर में....

Himachal News: with CM Sukhvinder Singh Sukkhu , CM Sukhu Health Updates

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस काजा में आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने की तेज कवायद

April 12, 2023

काजा| हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उप मंडल के मुख्यालय में स्पीति नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड....

16,580 फुट ऊंचा शिंकुला दर्रा हल्के वाहनों के लिए खुला

16,580 फुट ऊंचा शिंकुला दर्रा हल्के वाहनों के लिए खुला

March 24, 2023

– सामरिक दृष्टि के चलते शिंकुला मार्ग को ऑल वेदर रोड बनाने के लिए योजक परियोजना ने तेज किये प्रयास – परियोजना निदेशक विकास गुलिया....

Screenshot 2023 03 23 00 23 12 47 92b64b2a7aa6eb3771ed6e18d0029815

लाहौल के बाढ़ा गांव में दो मंजिला घर जलकर राख, परिवार हुआ बेघर

March 23, 2023

लाहौल। लाहौल की ग्राम पंचायत तिंदी के अंतर्गत आने वाले गांव बाढ़ा में दो मंजिला रिहायशी घर जलकर राख हो गया है। घटना में लाखों....

सस्पेंशन ब्रिज, सिस्सू नर्सरी

स्नो मैराथन स्थल की ओर सिस्सू नर्सरी से पर्यटकों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

March 10, 2023

केलांग | सहायक आयुक्त लाहौल स्पीति डॉ रोहित शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 12 मार्च को स्नो मैराथन के सफल आयोजन की....

नए साल की पहली बर्फबारी

लाहौल स्पीति में मौसम और फिसलन भरी सड़कों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

February 24, 2023

लाहौल स्पीति| जिला लाहौल स्पीति में मौसम और फिसलन भरी सड़कों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के....

IMG 20230207 WA0133

लाहौल के दारचा छीका में भारी बर्फबारी व तापमान में गिरावट की वजह से सर्च ऑपरेशन दोपहर बाद स्थगित, लापता कामगार को ढूंढने में असमर्थ रही टीम

February 8, 2023

केलांग। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रे के समीप दारचा मुहाल के छीका गांव से आगे सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क मार्ग को बहाल....

IMG 20230207 WA0133

छीका में बीआरओ के ग्लेशियर में लापता मजदूर को ढूंढने में रेस्क्यू टीम असफल होकर लौटी

February 8, 2023

कैलांग। जनजातिय क्षेत्र लाहौल स्पीति के मुहाल दारचा पटवार सर्किल के छीका गांव के पास सीमा सड़क संगठन के योजक परियोजना 126 आर सी सी....

Previous Next