Prajasatta Side Scroll Menu
ओम शर्मा। बद्दी पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र व नगर परिषद बद्दी को अथक प्रयासों से साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह अपनी टीम के साथ पिछले 15 सालों से बद्दी के कचरे का वैधानिक ढंग से निष्पादन कर क्लीन बद्दी ग्रीन बद्दी के नारे को धरातल पर चरितार्थ कर रहे हैं। अटल शिक्षा कुंज कालूझींडा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह ने शिरकत की। सौरव सिंह ने चितकारा यूनिवर्सिटी के स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए कहा के पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म है। जैसे हम अपने घर की गंदगी को साफ करते हैं वैसे ही अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा के लोग अपने घर के कचरे को तो साफ कर लेते हैं लेकिन उसी कचरे को उठाकर बाहर खुली जगह में जाकर फेंक देते हैं। सौरव सिंह ने कहा के हमेशा कचरे को चिन्हित स्थानों व डस्टबिन में फेंके। घर से गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग अलग करके निकालें और सफाई कर्मचारियों का हमेशा सहयोग करें। कई बार देखा गया है के लोग शहर को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो के गलत है। सफाई कर्मचारी भी इंसान है जो अपने काम को ईमानदारी से करते हुए कूड़े कचरे को उठाकर सही ढंग से निष्पादन स्थान तक पहुंचाते हैं। सौरव सिंह ने बच्चों को जनसेवा व पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी के प्रोत्साहित करते हुए यूथ एक्सप्रेस कहकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किये। चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक ठाकुर ने बताया के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान बच्चों ने आसपास के क्षेत्र व यूनिवर्सिटी प्रांगण को सवारने के साथ साथ लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया। इस दौरान सौरव सिंह के साथ टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के सुरेंद्र सिंह, कुलदीप कौशिक, प्रोफेसर अशोक ठाकुर, एनएसएस की पूरी टीम व स्वंयसेवी मौजूद रहे।

बद्दी को साफ सुथरा बनाये रखने में अहम योगदान के लिए सौरव सिंह को सम्मान

March 4, 2023

ओम शर्मा। बद्दी पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र व नगर परिषद बद्दी को अथक प्रयासों से साफ सुथरा रखने में....

सरस्वती निकेतन सीसे स्कूल में एसएमसी की बैठक में विभिन्न विषयों पर की चर्चा

सरस्वती निकेतन सीसे स्कूल में एसएमसी की बैठक में विभिन्न विषयों पर की चर्चा

March 4, 2023

कसौली| सरस्वती निकेतन सीसे स्कूल पानवा (कसौली) में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन एसएमसी अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुआ।....

फोन पर अश्लील बातें

अर्की में व्यक्ति से 4 लाख की ठगी, पहले लड़की की अश्लील कॉल, फिर IG बनकर धमकाया

March 3, 2023

अर्की। अर्की में एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने करीब 4 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की....

कसौली: प्राकृतिक खेती पर आयोजित जागरूकता शिविर में बाँट दिए पूर्व सीएम और कृषि मंत्री के फोटो लगे पर्चे

कसौली: प्राकृतिक खेती पर आयोजित जागरूकता शिविर में बाँट दिए पूर्व सीएम और कृषि मंत्री के फोटो लगे पर्चे

March 3, 2023

कसौली| हिमाचल प्रदेश में भले ही सत्ता परिवर्तन हुए तीन माह का समय हो चुका हो। लेकिन अभी भी कुछ सरकारी विभाग पूर्व सरकार का....

Jcb

कोटबेजा में नियमों को दरकिनार कर पंचायत सचिव के परिवार की जेसीबी से करवाए जा रहे विकास कार्य

March 3, 2023

कसौली| जिसकी लाठी उसकी भैस यह कहावत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत कोट बेजा की कार्य प्रणाली को लेकर सच साबित होती नजर आ रही....

फ्रौड

बद्दी: कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बन कर मंडी के व्यक्ति को 75 हजार का चूना लगाया

March 3, 2023

सोलन| सोलन जिले के बद्दी शहर में एक व्यक्ति से बैंक कर्मी बनकर 75 हज़ार की ऑनलाइन ठगी की गई है। ठगों ने कस्टमर केयर....

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

सोलन: शास्त्री व भाषा अध्यापक की बैच बाइज़ भर्ती के लिए 04 मार्च को काउंसलिंग

March 2, 2023

सोलन| उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन के माध्यम से कार्यालाय....

सीमेंट विवाद था भाजपा की देन, सरकार ने सुलझाया :- कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह

सीमेंट विवाद था भाजपा की देन, सरकार ने सुलझाया :- कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह

March 1, 2023

सोलन| हिमाचल कांग्रेस विचार विभाग चेयरमैन विजय पाल सिंह ने बुधवार को सोलन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व भाजपा सरकार पर हमला बोलाते....

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 20 मार्च को

February 24, 2023

सोलन| समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 पद तथा आगंनबाडी सहायिकाओं के 03 रिक्त पदों को भरने....

जेबीटी प्ररीक्षु JBT Recruitmen

सोलन: JBTके बैच वाइज़ 16 पदों के लिए 4 मार्च को काॅउन्सलिंग

February 24, 2023

सोलन| उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ज़िला सोलन के माध्यम से....

Previous Next