साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अंब के गोन्दपुर बनेहड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत

अंब के गोन्दपुर बनेहड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ऊना|
जिला ऊना उपमंडल अंब के गोन्दपुर बनेहड़ा में दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। युवती की पहचान नीरू ठाकुर पुत्री दविंद्र ठाकुर निवासी वार्ड नंबर 7 हरवाल गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक ये घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से दौलतपुर की तरफ आ रही हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवती नीरू ठाकुर की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। युवती रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची, इसका अभी पुख्ता खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती सुबह ट्रैक की तरफ सैर करने के लिए गई हुई थी। इसी बीच वह दिल्ली से दौलतपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस ने दस गारंटीयों का झूठा मायाजाल रच कर हिमाचल की जनता को किया भ्रमित

Join WhatsApp

Join Now