साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ऊना के अंब में 20 साल के युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म

मासूम से रेप
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ऊना|
जिला ऊना के अंब उपमंडल के तहत एक गाँव ने शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक 20 वर्षीय युवक में महज 5 साल 11 महीने की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनके अपने ही गांव के 20 साल के एक युवक ने उनकी उनकी 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। जबकि बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी हेड क्वार्टर डॉ. कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऊना महिला पुलिस थाना में इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: गग्गल एयरपोर्ट और गगरेट के जमीन सौदों की जांच के लिए SIT गठित, DIG सौम्या सांबसिवन को सौंपी कमान

Join WhatsApp

Join Now