साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ऊना में महिला और उसके दो साल के बच्चे पर दराट से जानलेवा हमला

ऊना जिला में एक महिला और उसके दो साल के बच्चे पर दराट से जानलेवा हमला,,,,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
ऊना जिला के चढतगढ़ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ है। जहाँ एक महिला और उसके दो साल के बच्चे पर दराट से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है| गंभीर हालत के चलते महिला और उसके बेटे को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है| महिला का आरोप है कि उसके परिवार वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है|

बता दें कि बच्चे के गर्दन पर दराट के निशान थे जबकि महिला के शरीर पर भी जगह जगह चोट के निशान थे| महिला खून से लथपथ कपड़ों में थी| जैसे तैसे कर महिला को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार दें के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया गया है| पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है| फ़िलहाल पुलिस जाँच से ही मामले की सारी परतें खुलकर सामने आएगी

चढ़तगढ़ निवासी महेश कुमार ने आरोप लगाया कि वह जब अपनी पत्नी ज्योति और बेटे राम के साथ जा रहा था तो उसके पिता ने उसकी पत्नी व बेटे पर दराट से हमला कर दिया जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को किसी तरह से हमलावर के चंगुल से छुडवाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  ऊना : कार की चपेट में आने से पौने दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now