साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ब्रेकिंग! ऊना के हरोली में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के सीने में दागी गोलियां

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ऊना जिला के हरोली उपमंडल से एक गोली कांड की बड़ी घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के सीने में गोलियां दाग दी। युवक ऊना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। वारदात देर शाम दुलहड़ की है।

युवक की पहचान रविंदेत कुमार उर्फ़ सेठी (30) निवासी दुलहड़ के रूप में हुई है। ये भी बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आये थे। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने का बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचे और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज दिन दिहाड़े हरोली के दुलैहड़ में एक आदमी को गोली मार दी गई। अपराधियों को क़ानून व्यवस्था का कोई ख़ौफ़ नही है, प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है । हम प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की और सख़्त से सख़्त करवाई करने की माँग करते है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के उभरते गायक उमंग शर्मा को आ रही इंग्लैंड अमेरिका कनाडा और पंजाब से बधाईयां

फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now