Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के वरिष्‍ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की फिर फिसली जुबान, कारगिल योद्धा का कर दिया अपमान

Published on: 26 January 2022
हिमाचल के वरिष्‍ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की फिर फिसली जुबान, कारगिल योद्धा का कर दिया अपमान https://bit.ly/3H38ikb

बिलासपुर|
अक्सर विवादों में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जलशत्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री की जुबान एक बार फिर फ‍िसल गई और जल शक्ति मंत्री ने अपने संबोधन में देश की आजादी में योगदान देने वाले वीरों की गाथा सुनाते हुए बिलासपुर के वीर सैनिक संजय कुमार का अपमान कर दिया। ठाकुर ने कारगिल योद्धा व परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार जो कि अब भी देश सेवा में जुटे हैं, उन्‍हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिलने की बात कह गए।


बता दें कि बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिलास्‍तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे हिमाचल के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में देश के वीरों की गाथा सुनाते हुए बिलासपुर के वीर जवान संजय कुमार के सम्मान का नाम भी गलत बोल दिया। मंत्री ने मंच से यह कह दिया कि “उन्हें मरणोपरांत परमजीत चक्र से नवाजा गया।” ऐसे में उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर सैनिक का अपमान कर दिया। हैरानी की बात है कि इस दौरान किसी अन्‍य नेता व अधिकारी ने भी मंत्री को बीच में नहीं टोका। इस पूरे प्रकरण का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now