Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर के 3 युवकों को ऊना पुलिस ने 63.16 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

मात्रा करीब 63.16

ऊना|
ऊना पुलिस ने सोमवार रात को तीन युवकों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ऊना के पंडोगा बैरियर स्थित फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर पुलिसे ने नाकेबंदी के दौरान 63.16 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पकडे गए युवकों की पहचान 42 वर्षीय शिवकुमार, 29 वर्षीय राजीव कुमार और 42 वर्षीय संदीप कुमार सभी निवासी भोटा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार सोमवार को ऊना पुलिस द्वारा पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी की गई है उसी दौरान रात करीब 12:30 बजे नाकेबंदी के दौरान टेंपरेरी नंबर की कार होशियारपुर की तरफ से पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने जब कार सवार चालक शिवकुमार से गाड़ी के कागजात मांगे तो चालक ने एक किट निकाल कर कागजात दिया। लेकिन उसी किट में से एक छोटी किट को छुपाने का प्रयास किया। इसके चलते पुलिस कर्मचारियों को शक हो गया।

इसे भी पढ़ें:  Una News: ऊना में 42 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पुलिस ने छुपाई गई किट को निकाल कर चेक किया तो उसमें पॉलिथीन के पारदर्शी लिफाफे में कुछ पदार्थ पाया गया। इसे चेक करने पर उसकी पहचान हेरोइन के रूप में की गई। नाप-तोल करने पर उसकी मात्रा करीब 63.16 ग्राम पाई गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हमीरपुर जिला के भोटा निवासी तीन युवकों को नशे की बड़ी खेप के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ऊना पुलिस ने पशुशाला से बरामद किया चूरा पोस्त और बीज की बड़ी खेप
Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now