Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट: बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने से बढ़ने लगी ठंड

नए साल की पहली बर्फबारी

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है| पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात को बारिश हुई है। प्रदेश में सात तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। चार और पांच जनवरी को कई जगह बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम के करवट लेने से हिमाचल में फिर से ठंड ने जोर पकड़ा है| शीतलहर चरम पर है| मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है| इससे पहले, बीते रविवार को हिमाचल में शिमला शहर सहित प्रदेश भर में बर्फबारी देखने को मिली थी| बाद में बीते पांच दिन से प्रदेश में धूप खिली हुई थी| लेकिन एक बार फिर से अब मौसम ने करवट ली है|

इसे भी पढ़ें:  मतदान से 2 दिन पहले व मतगणना के दिन हिमाचल में ड्राई डे घोषित

प्रदेश के मध्यपर्वतीय और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है वहीँ मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है| हालांकि, मैदानी इलाकों कोहरा छाने का अनुमान है| हालांकि, इसके बाद तीन जनवरी से सात जनवरी तक प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ेगी|

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमाचल में मौसम बदला है| ऐसे में तापमान भी गिरा है| शुक्रवार को केलांग में न्यूनतम पारा -8.4 डिग्री दर्ज हुआ है. इसके अलावा, कल्पा में -0.6, शिमला में 6.8, मनाली 1.8, मंडी 1 डिग्री, धर्मशाला 3.2, कुफरी 4.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है| सूबे में शुक्रवार को सबसे अधिक पारा सोलन में 22.5 डिग्री दर्ज हुआ है| इसके बाद ऊना में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री मापा गया|

इसे भी पढ़ें:  प्रज्ज्वल को पद से हटाने की वजह से जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है नुकसान

वहीं वीकेंड और हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल की लाहौल घाटी में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते लाहौल में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सैलानी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचने के बाद बर्फ से अठखेलियां कर रहे हैं। 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now