Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Police ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Published on: 27 January 2025
Shimla Police ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Shimla Police News: शिमला पुलिस ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना संदीप शाह समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चिट्टे और हेरोइन की तस्करी के लिए ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा था और यूपीआई, स्कैनर व अन्य डिजिटल तरीकों से पेमेंट लेता था।

इस गिरोह के नेटवर्क में करीब 200 लोग शामिल हैं, और शिमला पुलिस पिछले छह महीने से इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला, संजीव गांधी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों से पकड़े गए।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोलकाता के संदीप शाह, दिल्ली के नीरज कश्यप, शिमला के शुभम शांडिल, संदीप धीमान, संजय वर्मा, प्रज्वल जस्टा, नितिन खेपन, विशाल मेहता, अभिनव कंवर, आशीष और सचिन स्तान शामिल हैं।

एसपी संजीव गांधी ने बताया कि गिरोह ऑनलाइन तरीके से नशे की तस्करी कर रहा था और इसके सदस्य पूरे जिला में नशे का नेक्सस चला रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की है, जो नशे के खात्मे के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन पुलिस नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं और उनकी खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Shimla Crime newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla Newsshimla news in hindiShimla News TodayShimla News UpdateShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now