Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: शांता कुमार ने मुफ्त रेवड़ियों को लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी बताया, चुनावी भ्रष्टाचार पर उठाई आवाज..!

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

पालमपुर।
Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मुफ्त रेवड़ियां बांटने के कारण एक नए और खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। इसके परिणामस्वरूप न केवल चुनावी व्यवस्था, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव कानून के अनुसार धन देकर वोट लेना एक अपराध है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह छुपे रूप में खुलेआम हो रहा है। पार्टियां वादा कर रही हैं कि यदि उन्हें महिलाओं का समर्थन मिलता है, तो हर महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। यह कोई योजना नहीं है, बल्कि केवल एक वादा है। यह सिर्फ गरीब महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि करोड़पति महिला परिवारों को भी जीतने पर सरकार 2500 रुपये प्रति माह देगी। यह सीधे तौर पर पैसे से वोट खरीदने का अपराध है।

शांता कुमार ने यह भी कहा कि इस वादे के तहत, पैसे देने का वादा किया जा रहा है, और वोट मिलने के बाद यह पांच साल तक जारी रहेगा, जिससे भ्रष्टाचार का धन लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सफल होने के लिए अब सभी पार्टियां इस मुफ्त वादे के भ्रष्टाचार में शामिल हो गई हैं। इस वादे को पूरा करने के लिए कई राज्यों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

शांता कुमार ने कहा कि इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि पार्टियां अब गरीबों के आर्थिक विकास के लिए अच्छी योजनाओं पर विचार नहीं कर रही हैं, बल्कि केवल मुफ्त की रेवड़ियां बांटने की दिशा में चुनावी रणनीतियां बनाई जा रही हैं।

उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से आग्रह किया कि मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का वादा करके खुलेआम वोट खरीदने की इस चिंताजनक स्थिति पर विचार करें और भारत के लोकतंत्र को इस नए भ्रष्टाचार से बचाएं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now