Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू और सरकार हमला, नीतियों और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल..!

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू और सरकार हमला, नीतियों और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। अपने आधिकारिक आवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए वहां की सरकार और केंद्रीय नेतृत्व की सराहना की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर हिमाचल में भाजपा की सरकार होती, तो यहां भी यूसीसी लागू हो चुका होता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है और यह आज के समय की मांग है।

गैर-राजनीतिक मंच का दुरुपयोग

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि पूर्ण राज्यत्व दिवस जैसे गैर-राजनीतिक मंच का राजनीतिक दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने घंटेभर लंबे भाषण में प्रदेश की उपलब्धियों को साझा करने की बजाय भाजपा सरकार को कोसने में समय व्यतीत किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार के पास अपनी उपलब्धियों की कमी है, तो विपक्ष को दोष देने से कुछ हासिल नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:  HP Co-Operative Societies Rules: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सहकारी समिति के चुनाव में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी शिमला और प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस स्थिति को अनदेखा कर रही है, जिससे आने वाला समय और गंभीर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  CM जयराम बोले-अफगानिस्तान में फंसे दो हिमाचली युवको में एक युवक पहुंचा एयरपोर्ट, दूसरे के लिए प्रयास जारी

भांग की खेती को लेकर चेतावनी

भांग की खेती को सैद्धांतिक मंजूरी देने के सरकार के फैसले पर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कदम नशे की बढ़ती समस्या के बीच चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को भांग की खेती के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक ठोस योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि इस फैसले से प्रदेश को नुकसान न हो।

कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आज ऐसे अपराध हो रहे हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आए दिन हत्याएं, दुष्कर्म और बच्चियों के साथ अत्याचार की खबरें आम हो गई हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Congress Crisis: पूर्व CPS नीरज भारती को पिता चंद्र कुमार की बड़ी नसीहत, बोले- "अपनी ही सरकार पर 'अटैची' के आरोप लगाना गलत"

मुख्यमंत्री को सख्त कदम उठाने की सलाह

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसे अनदेखा करना घातक साबित हो सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार होती, तो हिमाचल में विकास, सुरक्षा और समानता के नए आयाम स्थापित किए जाते।

Aaj Ki KhabrenCM SukhuHimachal GovernmentHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayJairam Thakur

Join WhatsApp

Join Now