Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में पिछले 24 घंटों में आए 13,166 ताजा कोविड मामले, 302 हुई मौतें

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 13,166 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही दैनिक सकारात्मकता दर 1.28% हो गई है। लगातार 19 दिनों से दैनिक कोविड-19 मामले एक लाख से नीचे बने हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 302 मौतों के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या 5,13,226 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल 26,988 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए, कुल रिकवरी दर लगभग 98.49% प्रतिशत हो गई है और कुल सही होने वाले लोगों की तादाद 4,22,46,884 तक पहुंच गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले दो लाख से घटकर 1,34,235 (0.31%) हो गए हैं, जो आज मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है। देश में अब मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,13,226 है, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत में, कोविड महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 10,30,016 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में 1,76,86,89,266 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई गई है, जिसमें से 32,04,426 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now