Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग : सरकाघाट में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त

Published on: 3 March 2022
ब्रेकिंग : सरकाघाट में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त

मंडी।
मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस दुर्घनाग्रस्त हो गई है। शुरुवाती जानकारी में एक महिला की मौत की खबर है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया है।
FB IMG 1646297900912
स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो लोग तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक स्थानीय लोगों से मिल रही

जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 24 से 25 सवारियां घायल बताई जा रही हैं।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट थाना से पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now