Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दामाद बना हैवान, ढांक से नीचे गिराकर ले ली ससुर की जान

MURDER

चंबा|
चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत में जम्मू के एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। व्यक्ति को उसके दामाद ने ढांक से धक्का देकर सियूल नदी में गिरा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पत्नी सुनीता देवी ने अपने पति पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति हिन्द कुमार पुत्र भानो निवासी गांव भेंट, पंचायत भांदल, जिला चम्बा आए दिन उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। इस कारण उनके संबंध अच्छे नहीं थे। वह शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।

इस बार जब पति हिन्द कुमार ने लड़ाई की तो उसने अपने माता-पिता को फोन पर आपबीती बताई। इसके चलते 27 मार्च को रात करीब 8 बजे उसके पिता, भाई व चाचा मायके ले जाने उसके घर भेंट आए। इसी दौरान वह भाई व चाचा के साथ मायके जम्मू-कश्मीर को निकल गई। सुनीता के अनुसार मेरे मायके जाने के बाद पीछे से मेरे पति ने मेरे पिता लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू निवासी तहसील बणी जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के साथ गाली-गलौच की। यही नहीं, मारपीट करने के बाद रास्ते में गहरी ढांक में धक्का दे दिया, जिससे उसके पिता की मौत हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसडीपीओ सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि सोमवार को व्यक्ति का शव सियुल नदी किनारे मिला था। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान के आधार पर उसके पति हिंद कुमार के खिलाफ पुलिस थाना किहार में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now