Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा युवाओं को रोजगार देने में रही विफल : चौधरी राम कुमार

चौधरी राम कुमार

बद्दी।
दून युवा कांग्रेस के सम्मेलन में युवाओं को आने वाले चुनाव को लेकर एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया गया। आने वाले चुनाव में युवा हर बूथ पर तैनात होगा और अपनी उपस्थित वहां पर सुनिश्चित करेगा। जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। आने वाले चुनाव हर बूथ पर युवा सहयोग करेगा और पार्टी के लिए काम करेगा। इस मौके पर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बद्दी के निमंत्रण रिजोर्ट में आयोजित सम्मेलन में दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि जितने भी आईटीआई होल्डर युवा बेरोजगार बैठे है उन्हें सता में आते ही रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशे से दूर रहे और आने वाले चुनाव में उनका विरोधी पार्टी उनका दुरपयोग कर सकते है। उन्होंने दून के विधायक पर युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर वोट लिए थे लेकिन अब युवाओं को रोजगार के नाम पर कोई भी योजना नहीं बनाई है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बीबीएनडीए का फंड 72 करोड़ तक पहुंचा दिया था लेकिन अब विधायक का नाकामी के चलते यह घट कर 14 करोड़ रह गया है।

गैस, डीजल व पेट्रोल के लगातार दाम बढऩे से हर वर्ग परेशान है उन्होंने युवाओं से एक जुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। इस मौक पर ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, पार्षद सुरजीत चौधरी, सदपाल, इंटक बीबीएन के अध्यक्ष संजीव कुंडलस, ढेला के पूर्व प्रधान राजेंद्र चौधरी, उपप्रधान तरसेम लाल, बीडीसी राम रतन चौधरी, बलविंद्र चौधरी, मलूक खान, दून युकां अध्यक्ष प्रज्जवल गुप्ता समेत दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now