Prajasatta Side Scroll Menu

ब्रेकिंग न्यूज: ऊना में 15 साल की प्राची की निर्ममता से हत्या का आरोपी आसिफ मोहम्मद गिरफ्तार

MURDER

ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 15 साल की किशोरी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने अम्ब के ही वार्ड-3 के निवासी आसिफ मोहम्मद उर्फ हनी पुत्र ताज मोहम्मद को
देर रात गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऊना के एसपी अर्जित सेन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आरोपी अखबार बांटने काम करता था और किशोरी के घर अखबार देने आता था। घटना के दिन आरोपी ने दोपहर के समय घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

इसे भी पढ़ें:  Shark Tank India Season 3 : हिमाचल के छोटे से गांव में बैठकर ₹7 करोड़ सालाना कमा रहा 23 वर्षीय अंकुश, शार्क टैंक इंडिया में मिली दो करोड़ की डील

इस सारे मामले के पीछे एक तरफा प्यार बताया जा रहा है। आरोपी उसने नाबालिग को परपोज किया तो नाबालिग ने इसकी शिकायत की बात कही, इसी की वजह से आरोपी ने उसकी हत्या को बड़ी ही निर्ममता से अंजाम दिया।

बता दें कि पांच अप्रैल के दिन ऊना जिला के उपमंडल मुख्यालय अंब स्थित प्रताप नगर में 15 वर्षीय युवती की घर में घुसकर बड़ी है हैवानियत से हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान 15 वर्षीय प्राची राणा पुत्री अजय राणा निवासी प्रताप नगर अंब के रूप में हुई थी। प्राची को गला रेत कर मौत के घाट उतारा गया था और प्राची 10वीं की छात्रा थी। मृतका की मां ने प्राची के शव को मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटकर घर की ही लॉबी में खून से लथपथ पाया था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  शिव पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में डॉक्टर की जमानत रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now