Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना में दर्दनाक हादसा : कार की टक्कर से सात वर्षीय बालक की मौत

ऊना में दर्दनाक हादसा : कार की टक्कर से सात वर्षीय बालक की मौत

ऊना|
ऊना जिला के थाना अंब के तहत भैरा में एक कार की टक्कर से सात वर्षीय प्रवासी बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनु पुत्र राम नरेश निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैं। जो कि पिछले काफी समय से परिवार संग उपमंडल अंब में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश निवासी राम नरेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी पर जा रहे थे। इसी दौरान ऊना से अंब की ओर जा रही एक कार ने राम नरेश के बेटे मोनु को टक्कर मार दी। हादसे मेें बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now