Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 12 मजदूर जख्मी, 2 की हालत गंभीर

ऊना में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 12 मजदूर जख्मी, 2 की हालत गंभीर

ऊना|
ऊना जिला के हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 12 मजदूर जख्मी हुए हैं। इनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुवाती जांच में चालक द्वारा हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना बताया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से डीजे, केटरिंग का सामान और करीब एक दर्जन मजदूरों को लेकर जिला के टाहलीवाल आ रहा था कि पंडोगा बैरियर से कुछ दूर पीछे यह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इसे भी पढ़ें:  अंब के गोन्दपुर बनेहड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत

इस हादसे में ट्रक सवार 12 मजदूर जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया, जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया है।

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि सुबह हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 12 घायलों में से दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now