Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुकेश अग्निहोत्री का तंज, “भाजपा सरकार साबित करती जा रही कितनी जल्दी आग पकड़ता है तेल”

मुकेश अग्निहोत्री

प्रजासत्ता।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधाते हुए तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष ने #bjp_की_लूट का टेग देकर डिपो में तेल की कीमतें बढ़ाने को लेकर अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा

“राशन डिपो में सस्ता करने की बजाय सरसों के तेल की कीमत रु.20 और बढ़ा दी गई है तेल कितनी जल्दी आग पकड़ता है यह बात भाजपा सरकार लगातार साबित करती जा रही है”

वहीँ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सीमेंट की बढती कीमतों को लेकर लिखा,

“जनता को लूट कर, सिर्फ़ कम्पनियों का फ़ायेदा करवाने के पीछे कोई निजी मंशा ही हो सकती है, प्रदेश का तो इसमें कोई फ़ायेदा नही हो रहा।
सरकारी पदों का ये ग़लत इस्तेमाल नही है तो क्या है?”

बता दें कि बीते दिन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीमेंट कंपनियों और प्रदेश सरकार के बीच आपसी सांठगांठ है के आरोप लगाते हुए कहा कि जयराम सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में सीमेंट के दामों में 200 रुपए प्रति बैग की बढ़ौतरी हो चुकी है। अब तक 19 बार सीमैंट के दामों मेंबढ़ौतरी की गई है और सांठगांठ के चलते सरकार व मुख्यमंत्री ने मौन धारण कर रखा है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में पहली सितंबर से कॉलेजों में लगेंगी नियमित कक्षाएं, SOP का पालन जरूरी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीमैंट के दामों को लेकर प्रदेश भर में हाहाकार की स्थिति है लेकिन अभी तक एक बार भी मुख्यमंत्री ने इस संबंध में न तो कोई बयान दिया है और न ही अधिकारियों या कंपनियों को दिशा-निर्देश, जिससे सिद्ध होता है कि दोनों में सांठगांठ है और इसी के चलते दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सीमेंट के दामों को लेकर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी सेबच नहीं सकती।

इसे भी पढ़ें:  Cps Appointment Case Decision: सीपीएस मामले में सरकार को झटका..! नियुक्तियां और सीपीएस एक्ट 2006 भी रद्द

सरकार को चाहिए कि दामों को नियंत्रित करनेके लिए कदम उठाए और हिमाचल की जनता को राहत पहुंचाए। इतना महंगा सीमेंट होनेसेलोग मकान कैसेबना पाएंगेऔर अन्य निर्माण कार्य कैसे हो पाएंगे? उन्होंने कहा कि सीमेंट का कंट्रोल रेट 310 रुपए है जबकि यह बाजार में 490 रुपए के आसपास बिक रहा है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now