बेहद खास है गिरि नदी, उद्गम स्थान और इतिहास के बारे में जानें

भारत का प्राचीन इतिहास जब भी पढ़ा जाता है तो उसमें विभिन्न नदियों का जिक्र ज़रूर होता है, क्योंकि प्राचीन काल में अधिकतर लोग नदी के किनारे से बसते थे। इसलिए आज भी भारत की बहुत सी नदियां बहुत मायने रखती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, सतलुज ऐसी दर्जन से अधिक नदियों को भारत में बेहद ही खास माना जाता है। ये नदियां कई गांव, शहर और राज्य के लिए जीवनदायक का भी काम करती हैं। कई राज्यों में ये नदियां पूजनीय भी हैं।

वैसे हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों से कई नदियां निकलती हैं, लेकिन गिरि नदी एक ऐसी नदी है जो राज्य के लिए बेहद ही खास है। इस लेख में हम आपको गिरी नदी का उद्गम स्थल, महत्व और इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। वैसे तो हिमाचल प्रदेश से कई नदियां निकलती हैं, लेकिन गिरि नदी बेहद ही खास मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में मुख्य रूप से बहने वाली गिरि नदी हिमालय से निकलती है।

जी हां, हिमाचल के शिमला में मौजूद जुब्बल तहसील में हिमालय की कोटखाई की पहाड़ियों में स्थित गिरीगंगा मंदिर के समीप से निकलती है। गिरीगंगा मंदिर के समीप से निकलने की वजह से इसे गिरीगंगा नदी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि शिमला से होते हुए यह नदी सोलन जिले प्रवाहित होती है और सोलन के करीब रामपुर घाटी में यमुना नदी में समाहित हो जाती है।

गिरि नदी हिमाचल के लिए बेहद खास मानी जाती है। जी हां, मुख्य रूप से हिमाचल में बहने वाली इस नदी का पानी स्थानीय लोगों के लिए जीवनदायी का काम करती है। कई जगहों पर इस नदी का पानी पीने योग्य बनाया गया है। नदी का पानी हिमाचल प्रदेश में मौजूद वन क्षेत्रों के लिए काफी अहम् मानी जाती है। इसके अलावा नदी के तट पर अनेक तीर्थ स्थल व मंदिर भी स्थित है जहां हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। नदी के किनारे मौजूद गिरि गंगा मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।

गिरि नदी की पौराणिक कथा बेहद दिलचस्प है। जी हां, इस नदी को लेकर लोक मान्यता है कि प्राचीन समय में यहां एक मुनि तपस्या कर रहे थे। मुनि के पास एक कमंडल था जो अचानक गिर गया। उसके बाद मुनि ने कहा हे गंगे अगर तुम आपने मेरे पात्र से गिरना ही कबूल किया है तो आप यहां से गिरीगंगा के रूप में हमेशा बहती रहें। तब से यह नदी इसी स्थान से बहने लगी। एक अन्य मान्यता है कि वनवास काल के दौरान पांडवों ने इसी नदी के किनारे कुछ समय बिताया था। कुछ लोगों का मानना है कि भगवान परशुराम अपनी मां के साथ यहां झील के किनारे रहते थे।

गिरि नदी के आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। उद्गम स्थल पर मौजूद गिरीगंगा मंदिर, नदी के किनारे स्थित शिमला रिज़र्व फ़ॉरेस्ट जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा नदी के किनारे सुखद नेचर का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला...

Exclusive! वी आर स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

बद्दी। Exclusive! News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाऊसिंग...

More Articles

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देविन्द्र जग्गी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।...

Himachal News: हिमाचल के मुल्थान में क्यों बिगड़े हालात, कई गांव खाली कराने की तैयारी, ग्रामीणों में रोष

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी-कांगड़ा सीमा पर स्थित बरोट के लबांडग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में आई तकनीकी खामी के कारण स्थिति गंभीर हो...

Himachal: निर्दलीय विधायकों पर लटकी दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की तलवार, जानिए मामले का बड़ा अपडेट..!

Himachal 3 Independent MLA Resignation Case: हिमाचल में सरकार से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय विधायक आज भी विधानसभा में स्पीकर के...

Himachal News; तीन निर्दलीय विधायकों का उपचुनाव लड़ने का मामला फिलहाल लटका , अब 28 मई को होगी सुनवाई

शिमला ब्यूरो | Himachal News: हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दो जजों की...

Himachal News: बागी कांग्रेस विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में अयोग्यता के खिलाफ दायर याचिका वापिस ली

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने वाले छ: बागी कांग्रेसी विधायकों में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका शुक्रवार को वापस...

Himachal News: CPS नियुक्ति मामले में HC में फंसा पेंच, वकील बोले-खुद सुविधा लेने के बाद नियुक्तियों को चुनौती दे रहे..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal News: मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों ( CPS Appointment Case ) के मामले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अभी भी पेंच...

Himachal News: अनुराग बोले- कांग्रेस का गिर रहा ग्राफ़, मोदी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर..!

Himachal News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच कहा...

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला। Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके...

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया,...