Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्थशास्त्री सुमन बेरी होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष, वाइस चेयरमैन पद से राजीव कुमार ने दिया इस्तीफा

अर्थशास्त्री सुमन बेरी होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष, वाइस चेयरमैन पद से राजीव कुमार ने दिया इस्तीफा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजीव कुमार की जगह अब अर्थशास्त्री सुमन बेरी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष होंगे। सुमन बेरी 30 अप्रैल के बाद अपना पदभार संभालेंगे। आपको बता दें कि नीति आयोग के चेयरमैन प्रधानमंत्री होते हैं।

भारतीय अर्थशास्त्री सुमन बेरी वर्ल्ड बैंक की चीफ रह चुके हैं। सुमन बेरी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर डिग्री हासिल की है। सुमन बेरी फिलहाल बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स के एक इकनॉमिक थिंकटैंक के नॉन रेजिडेंट फेलो के पद पर काम कर रहे हैं। सुमन बेरी करीब 28 साल तक वर्ल्ड बैंक में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो भारत के सांख्यिकीय आयोग से लेकर मॉनिटरी पॉलिसी और आरबीआई द्वारा बनाई गई तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिलहाल राजीव कुमार के पद से हटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग किया था। तब अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद राजीव कुमार नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष बने।

राजीव कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था। तत्कालीन उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आयोग से हटने के बाद राजीव कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। राजीव कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो’ भी रह चुके हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now