Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: करंट लगने से युवक की मौत

Published on: 24 April 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

ऊना|
ऊना के कस्बा अम्ब में नैहरियां रोड पर किराये के कमरे में रह रहे एक प्रवासी श्रमिक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अफजल पुत्र मोहम्मद नबाब निवासी सीमावलकी शेख, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि अफजल उपमंडल के ही एक सरिया उद्योग में काम करता था। शाम पांच बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अम्ब के नैहरिया रोड स्थित अपने कमरे में आ गया था। रात करीब 8 बजे जब उसके साथी खाना बना रहे थे तो अफजल बर्तन साफ कर रहा था।

इस दौरान अफजल ने जब बर्तन साफ करके उसमें बचा हुआ पानी बाहर फेंका तो पानी कमरे के साथ गुजर रही हाई बोल्टेज बिजली की तारों पर गिरने से उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही बेसुध हो गया। जिसके चलते इसके साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसकी जांच करने पर मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब देवराज ने की है। उन्होंने कहा सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और हादसे के संबंध में मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now