Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजनो को किया सम्मानित।

स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजनो को किया सम्मानित।

बलजीत । इंदौरा
वतन के लिए मर मिटने वाले आज़ादी के दीवानों ने जिन्होंने वतन के लिए अपनी शहादतें दे कर देश की आजादी के लिए अहम भूमिकाएं निभाईं , उनके परिजनों को आज सरकार और प्रशासन ने हो रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण में सम्मानित किया जिसका प्रमाण आज भनूड़ी गांव के स्वतंत्रता सेनानी कांशीराम शर्मा, रामदित्ता शर्मा और जंगी राम शर्मा,सुपुत्र दफेदार खैमी राम शर्मा के परिजन मति गालो देवी शर्मा (85) पत्नी (स्वतंत्रता सेनानी स्व० राम दित्ता शर्मा) को एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने उन्हें उनके घर से गाड़ी में बिठा कर मतदान केन्द्र भनूड़ी तक लाने के उपरांत हार पहना कर सम्मानित किया और उनसे मतदान करवाया।

इसे भी पढ़ें:  Digital Arrest Scam: कांगड़ा में डॉक्टर से साइबर ठगी! तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 36 लाख ऐंठे

इस अवसर पर एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि सरकार के सौजन्य से प्रशासन ऐसे परिवारों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने बलिदान दिए हैं के परिवारों को सुविधाजनक मतदान करने के लिए उनके घर से लेकर मतदान केन्द्र तक लाने की सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि उन्हें यहां तक आने के लिए कोई असुविधा न हो।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now