Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैड़ी में दर्शन करने आई 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु की संदिग्ध हालात में मौत

Published on: 7 May 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

ऊना|
बाबा बड़भाग सिंह डेरा मैड़ी में दर्शन करने आई 60 वर्षीय एक महिला श्रद्धालु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का शिकार हुई नसीब कौर पत्नी दर्शन सिंह निवासी झंडेवाना तहसील व जिला मोगा, पंजाब की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वह परिवार के साथ मैड़ी की एक सराय में ठहरी हुई थी, लेकिन रात को खाना खाने के बाद जब वह अपनी माता के साथ सोई हुई थी, तो अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उसे उल्टी आ गई। इसके चलते कुछ ही समय के अंदर उसकी मौत हो गई।

हालांकि बाद में स्वजन उसे अस्पताल में भी ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसकी जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर महिला के स्वजन ने उसकी मौत के संबंध में किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजन के हवाले का दिया है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now