Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: संदिग्‍ध ब्लास्ट में 22 वर्षीय युवक घायल

जोरदार धमाके की आवाज से घरों में हुई कंपन, घरों से बाहर भागे लोग

प्रजासत्ता|
जिला ऊना में संदिग्‍ध ब्लास्ट में एक युवक घायल हो गया है। हादसे में घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान 22 वर्षीय समीर मुहम्मद पुत्र नियाज मुहम्मद निवासी गांव बेडरड डाकघर घलूं तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।

पुलिस को दिए गए बयान में समीर मुहम्मद ने बताया है कि वह गांव बेहरड़ का रहने वाला है। बीते रोज मंगलवार को शाम पौने सात बजे के करीब जंगल के पास मौजूद घासनी में साफ सफाई करने के लिए दराट से झाड़ियों को हटा रहा था। जैसे जैसे घासनी में झाड़ियां काटते हुए आगे बढ़ा तो अचानक दराट किसी वस्तु पर लगा और अचानक ही बड़ा धमाका हुआ। जिससे आसपास धुआं निकला।

इसे भी पढ़ें:  Una News: पुलिस को फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर फरार हुआ पोक्सो एक्ट में नामजद कैदी, तलाश शुरू

धमाके में छोटे-2 कण समीर की दोनों बाजुओं, गर्दन व दाहिनी आंख के पास लग गए। इससे वह पीछे की तरफ पीठ के बल गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर समीर की मामी हसीना रुखसाना तथा सवीना बेगम व इसके साथ ही गांव के काफी लोग यहां इकट्ठा हो गए। घायल हालत में समीर को सभी ने बंगाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इसकी माता रजिया बेगम भी पहुंची।

समीर ने बताया कि वह घासनी में अकेला ही झाड़ियों की सफाई कर रहा था। उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति ने कोई बारूद का गोला बनाकर जंगली जानवरों के शिकार के लिए यहां रखा होगा, जोकि घासनी में सफाई करते समय दराट की चोट लगने से ब्लास्ट हुआ है। वहीँ सुचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए आरएफएसएल टीम धर्मशाला को मौके पर बुलाई गई जाँच के बाद उक्त विस्फोटक सामग्री का सही पता चल पाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: नशा तस्कर ने नाका तोड़कर डीएसपी की गाड़ी को मारी टक्कर, गनमैन घायल

उधर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री किस प्रकार की है इसके लिए धर्मशाला से फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जिसके बाद सामग्री का सही रूप पता चल पाएगा।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now