Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हाईकोर्ट पहुंचा पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती पेपर लीक मामला

HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court

शिमला|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है। इस याचिका पर अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

बता दें कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर अधिवक्ता विनय शर्मा की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। इस मामले में बीते दिन मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई।

अधिवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लिखवाया और 5 से 10 लाख में प्रदेश के कई युवाओं को बेचा गया है। यह पेपर कैसे लीक हुआ इसको लेकर कई सवाल उठ खड़े हो रहे हैं। पेपर पुलिस की निगरानी में ही केंद्रों तक पहुंचाया गया था और वहीं से लीक होने की आशंका भी है।

इसे भी पढ़ें:  Cps Appointment Case Decision: सीपीएस मामले में सरकार को झटका..! नियुक्तियां और सीपीएस एक्ट 2006 भी रद्द

हालांकि सरकार ने पेपर रद्द कर दिया है और इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया है। पुलिस की निगरानी में पेपर लीक हुआ और पुलिस ही इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  अनूप कुमार रत्न होंगे हिमाचल सरकार के नए महाधिवक्ता

अधिवक्ता विनय शर्मा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि क्लास 3 और क्लास 4 कर्मचारियों के चयन के लिए राज्य में आयोग पहले से मौजूद है तो पुलिस को अपनी भर्ती करने की क्या जरूरत है। पुलिस के पास परीक्षा करवाने की कोई अनुभव भी नहीं है और न ही कोई विशेष प्रशिक्षण लिया गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now